रोजाना कार्यालयीन काम को ज्यादा असरदार और अच्छे से करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग
25 जून @ 5:00 अपराह्न EDT
दिनांक 17-6-2026 को आइ.सी.एम. पुणे द्वारा तिमाही हिंदी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया । इस अवसर पर “रोजाना कार्यालयीन काम को ज्यादा असरदार और अच्छे से करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग” सत्र का आयोजन किया गया । उपस्थित सभी का स्वागत डॉ. धनंजय मुंडे, संकाय सदस्य (सं) द्वारा किया गया। तत्पश्वात कार्यकम का उद्घाटन डॉ.दे.अ. दिवेकर, उप-निदेशक द्वारा किया गया जिसमे उन्होने कार्यालयीन काम को ज्यादा असरदार और अच्छे से करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कैसे उपयोग किया जाये इस पर प्रकाश डाला ।
उपरोक्ता कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रुम मे श्री श्री श्रीकांत जाधव जी, महाप्रबंधक, महेश सहकारी बँक पुणे, ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर विस्तृत जानकारी प्रस्तूत करते हुए उसकी व्याख्या, इतिहास, घटक, उपलब्ध टूल्स, इससे होने वाली लाभ एवं जोखिम और इस तंत्रज्ञान को अपने रोजाना काम को ज्यादा असरदार और अच्छे से करने के लिए कैसे उपयोग किया जा सकता है इस बारे में बहुत ही आसान तरिके से उदाहरण सहित प्रस्तूत किया ।
कार्यशाला के समापन अवसर पर संस्थान के उप-निदेशक डॉ.दे.अ. दिवेकर, सर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के महत्व पर अपने विचार साझा किए और संस्थान के संकाय सदस्यों/अधिकारियों/कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा की कार्यालय कार्य मे आ रहे कठीनाईयो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद ले ।
कार्यशाला के अंत में उप-निदेशक महोदय के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करके कार्यशाला का समापन किया गया ।